राजस्थान : कल कार्य का बहिष्कार करेंगे एंबुलेंसकर्मी, बंद रहेंगी 108 और 104 एंबुलेंस सेवा

By: Ankur Mon, 22 Feb 2021 9:21:12

राजस्थान : कल कार्य का बहिष्कार करेंगे एंबुलेंसकर्मी, बंद रहेंगी 108 और 104 एंबुलेंस सेवा

बीते काफी समय से एंबुलेंसकर्मी राजस्थान सरकार से नाराज चल रहे हैं और अपनी कुछ मांगों को लेकर 24 फरवरी को राजधानी जयपुर के बाइस गोदाम पर धरना देंगे। इसको लेकर राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने सोमवार शाम को 23 फरवरी को रात 8 बजे से 108 और 104 एंबुलेंस सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की है। प्रदेशाध्यक्ष शेखावत ने बताया कि 12 फरवरी को एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें तय किया गया था कि 22 फरवरी तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 23 फरवरी को पूरे प्रदेश में एंबुलेंस सेवा बंद कर दी जाएगी। इसके लिए मिशन निदेशक नरेश ठकराल को चेतावनी पत्र भी दिया गया। उनके साथ मीटिंग भी की गई। लेकिन एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ।

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों का 20 परसेंट बढ़ा हुआ वेतन का एरियर दिलवाने व ड्यूटी का समय 8 घंटे लागू करवाने के लिए पिछले लंबे समय से मांग की जा रही है। एंबुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों का समाधान करवाने के लिए गत 2 फरवरी को मिशन निदेशक नरेश कुमार ठकराल व परियोजना निदेशक अनिल पालीवाल (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के माध्यम से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा से मिले थे। तब कर्मचारियों की मांगे जल्द पूरी करने का आश्वासन मिला। लेकिन समाधान नहीं हुआ।

ये भी पढ़े :

# जयपुर : 24 वारदात को अंजाम देने वाले वाहन चोर गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार, बरामद की पांच बाइक

# उदयपुर : फांसी का फंदा लगा युवक ने की आत्महत्या, कुछ महीने पहले ही हुआ था तलाक

# अजमेर : मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई युवक की मौत, था डिप्रेशन का शिकार

# नागौर : नाबालिग युवती को शराब पिलाकर फौजी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार हुआ आरोपी

# टोंक : डीजे बंद कराने गए पुलिसकर्मी तो लोगों ने कर डाला हमला, जान बचाकर पहुंचे थाने

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com